Wednesday, 30 April 2014

बिहार की शक्ति  को नमन करने पहुंचे  मोदी
 मुकेश एवं biharone टीम 
 समस्तीपुर के सरायरंजन कि धरती  से  अपील  
समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय के पक्ष में वोट मांगने आए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की ताकत लोगों की समझदारी से जुड़ी है। भाषण शुरू करने से पहले उन्होंने आए जनसभा में आए लोगों को नमन किया। मोदी ने कहा कि मैं लोकतंत्र की परंपरा को नमन करता हूं। सभा में आए लोगों से मोदी ने उनकी तपस्या बेकार न जाने का वादा किया।

27 अक्टूबर पटना रैली में हुए बम धमाकों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उस दिन बिहार का भला करने के सपना देखने वालों पर प्रहार किया गया। भगवान ने मुझे बचा लिया। ईश्वर की मेहरबानी न होती तो मोदी आपके बीच में नहीं होता। बिहार की धरती ही मुझे विजय दिलाएगी। बिहार के लिए मैं सीएम पीएम नहीं सेवक हूं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कांग्रेस को पर्दे के पीछे से मदद करने का आरोप भी लगाया। कहा, अब वोटरों ने नई सरकार के लिए मजबूत नींव का शिलान्यास कर लिया है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार मरी पड़ी है, मां बेटे के ऑक्सीजन से सरकार चल रही है। राहुल और सोनिया के साथ-साथ मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन को ढीला ढाला दरोगा बताया।

सभा में उन्होंने कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हुए कहा कि मैं कर्पूरी ठाकुर के कामों को पूरा करूंगा। कांग्रेस सरकार को ठग बताते हुए मोदी ने युवाओं को रोजगार का भरोसा दिलाया। कहा, बिहार के नौजवान तेजस्वी है और इस राज्य पर सरस्वती देवी की मेहरबानी है।

Saturday, 18 January 2014

सुनंदा का पोस्‍टमॉर्टम हुआ, अब अंतिम संस्‍कार की तैयारी
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा की मौत की खबर पर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार सन्न रह गईं। उन्होंने तुरंत ट्विटर पर अफसोस जताते हुए लिखा, वॉट द हेल। सुनंदा। ओह माइ गॉड।'
 
उन्होंने लिखा, 'मैंने अभी-अभी इसे पढ़ा और मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गई। मेरे पास इस घटना के बारे में कहने के लिए शब्द नहीं हैं। रेस्ट इन पीस सुनंदा।'
 
गौरतलब है कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार और शशि थरूर के ट्वीट को लेकर सुनंदा परेशान थीं। बुधवार को ये ट्वीट सामने आए थे। बाद में शशि ने कहा था कि उनका अकाउंट हैक किया गया है। सुनंदा ने शशि और मेहर के खिलाफ कई ट्वीट किए थे। मेहर को आईएसआई एजेंट बताया था। 
 
मौत से दो दिन पहले सुनंदा ने मेहर तरार को आईएसआई एजेंट बताया था और आरोप लगाया था कि वह शशि थरूर के पीछे पड़ी हैं। इस मामले में उन्होंने अपने पति के रुख की भी कड़ी आलोचना की थी। हालांकि बाद में थरूर दंपती ने बयान जारी कर कहा था कि उनके बीच सब ठीक है। गुरुवार शाम को यह बयान जारी हुआ था और शुक्रवार शुक्रवार की शाम सुनंदा दिल्ली के एक होटल में मृत पाई गईं।

Sunday, 12 January 2014

जस्टिस स्‍वतंत्र कुमार ने मेरे ऊपर हाथ रखा और कंधा चूम लिया- पढ़ें एक इंटर्न का हलफनामा
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एके गांगुली के बाद एक अन्य मशहूर पूर्व जज जस्टिस स्वतंत्र कुमार (तस्वीर में) के खिलाफ यौन शोषण के मामले में सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने यौन उत्पीड़न के आरोप को गंभीर बताया है। कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को फैसला करना है कि वह इन आरोपों की जांच कराएगा या नहीं? अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जुरिडिकल साइंसेस (एनयूजेएस) कोलकाता की स्टूडेंट और जस्टिस स्वतंत्र कुमार के दफ्तर में मई, 2011 में इंटर्नशिप करने वाली युवा महिला वकील ने आरोप लगाया है कि जस्टिस कुमार ने अपना दायां हाथ उसके ऊपर रखा और उसके बाएं कंधे को चूम लिया। युवा महिला वकील का कहना है कि जस्टिस कुमार की हरकत से उसे बहुत बड़ा झटका लगा।
 
30 नवंबर, 2012 को सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस को भेजे  में स्वतंत्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट को हलफनामा मिले एक साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन इस बीच जस्टिस कुमार के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और यह बात अब जाकर दुनिया के सामने आई है। यह घटना जब हुई थी तब जस्टिस स्वतंत्र कुमार जज  के रूप में काम कर रहे थे।  
 
युवा महिला वकील के आरोपों को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी) के अध्यक्ष जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने झूठा बताया है। जस्टिस कुमार के मुताबिक उस महिला ने उनके साथ इंटर्नशिप नहीं की। कम से कम उन्हें यह याद नहीं है कि आरोप लगाने वाली महिला ने कभी उनके यहां इंटर्नशिप की हो। जस्टिस कुमार का कहना है कि उनके यहां कई लोग इंटर्नशिप करते हैं। 
 
इस मुद्दे पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल इंदिरा जयसिंह ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, 'जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने युवा महिला का यौन उत्पीड़न किया है। उसने मुझ पर भरोसा जताया है और हम इस केस को अंत तक ले जाएंगे। महिला आरोपी जज के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक याचिका दायर करना चाहती है।'