Thursday, 29 August 2013


मानव संसाधन विकास मंत्रालय29-अगस्त, 2013 15:52 IST

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. पल्‍लम राजू ने शिक्षा का अधिकार गीत की शुरूआत की
मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. पल्‍लम राजू ने आज शिक्षा का अधिकार गीत लांच किया। मंत्रालय के सहयोग से राष्‍ट्रीय फिल्‍म विकास निगम ने यह गीत तैयार किया है। इसके बोल जाने-माने गीतकार जावेद अख्‍तर ने लिखे हैं और इसे सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने गाया है। इस गीत के वीडियो में देश के विभिन्‍न भागों के बच्‍चों को दिखाया गया है जो शिक्षा के अधिकार के अखिल भारतीय सार को दर्शाते हैं । इसका फिल्‍मांकन सरकारी स्‍कूलों में किया गया है।

इस गीत को अंग्रेजी और 15 क्षेत्रीय भाषाओं में डब किया जायेगा। इसमें असमी, बांग्ला, भोजपुरी, डोगरी, गुजराती, कन्‍नड़, कश्‍मीरी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नागा, उडि़या, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषा शामिल हैं। इसका मकसद शिक्षा का अधिकार लागू करने के लिए समुदाय और साझेदारो के बीच रचनात्‍मक जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री डॉ.शशि थरूर और गीतकार तथा सांसद श्री जावेद अख्‍तर भी मौजूद थे। डॉ. पल्‍लम राजू ने शिक्षा का अधिकार कानून के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस समारोह में स्‍कूली बच्‍चे मौजूद थे और बाल भवन के बच्‍चों ने कई कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये।

मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा कानून 2009 में 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्‍चों के लिए 8 वर्ष की प्रारम्भिक शिक्षा को अनिवार्य बनाता है। इस संबंध में मीडिया के अलग–अलग साधनों का इस्‍तेमाल किया गया है और यह गीत शिक्षा का अधिकार संदेश बच्‍चों तक मजेदार तरीके से पहुंचाता है।

डेयरी वि‍कास कार्यक्रम के लि‍ए 703 करोड़ रुपये की योजना

डेयरी वि‍कास कार्यक्रम के लि‍ए 703 करोड़ रुपये की योजना केंद्र सरकार राष्‍ट्रीय कृषि‍ एवं ग्रामीण वि‍कास बैंक(नाबार्ड) के माध्‍यम से राज्‍यों में डेयरी वि‍कास कार्यक्रम के लि‍ए 703 करोड़ रुपये की योजना कार्यान्‍वि‍त कर रही है। पि‍छले तीन वर्षों में इस कार्यक्रम के लि‍ए जारी की गई धनराशि‍ में से बाकी बची धनराशि‍ 150 करोड़ रुपये 12वीं पंचवर्षीय योजना की शेष अवधि‍ में खर्च की जाएगी। यह जानकारी आज कृषि‍ एवं खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग राज्‍य मंत्री डा. चरणदास महंत ने लोकसभा में एक लि‍खि‍त उत्‍तर में दी।

उन्‍होंने बताया कि‍ डेयरी उद्यमि‍ता वि‍कास कार्यक्रम के अंतर्गत दुग्‍ध उत्‍पादों के लिए वांछि‍त उपकरणों की खरीद हेतु 25 प्रति‍शत और अधि‍कतम तीन लाख रुपये की राजकीय सहायता दी जाती है। अजा/अजजा के कि‍सानों के लि‍ए यह धनराशि‍ 37.33 प्रति‍शत और अधि‍कतम चार लाख रुपये है। यह एक ऋण आधारि‍त केंद्रीय योजना है इसलि‍ए राजकीय सहायता ऋण के भुगतान के अंत में दी जाती है।

श्री महंत ने बताया कि‍ पर्वतीय और पि‍छड़े जि‍लों में ‘सघन डेयरी वि‍कास कार्यक्रम’ के नाम से एक और केंद्र प्रायोजि‍त योजना लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत उन जि‍लों को भी सहायता प्रदान की जाती है जि‍न्‍हें शत-प्रति‍शत अनुदान वाले ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम के अंतर्गत 50 लाख से कम धनराशि‍ मि‍ल पायी थी।

Sunday, 25 August 2013

clip
अमरीका  स्थित नासा मुख्यालय 

 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चंद्रमा के वायुमंडल के बारे में वर्तमान सवालों का जवाब ढूढने के प्रयास के तहत अगले महीने कार के आकार का रोबोटिक उपग्रह भेजने की अंतिम तैयारी में जुटी है.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी चंद्रमा के क्षीण वायुमंडल के आकार एवं संरचना की बेहतर तस्वीर हासिल करने के लिए इस मिशन में लगी है. यह उपग्रह छह सितंबर को भेजा जाएगा जो नासा के वर्जीनिया स्पेश कोस्ट प्रक्षेपण स्थल से पृथ्वी कक्षा से बाहर पहला प्रक्षेपण होगा.
नासा ने कहा कि लूनार एटमॉसफेयर एंड डस्ट एनवायरोनमेंट एक्सप्लोरर नामक यह उपग्रह चंद्रमा के चारो ओर चक्कर लगाएगा और वहां की विस्तृत जानकारी हासिल करेगा.
 क्रेडिट नासा 

Saturday, 10 August 2013

आज दीनाक 10 अगस्त २०१३ को रमेश शर्मा को समस्तीपुर बिहार के लीय press photographer मनोनित कीया जाता है  जो अगले १ वरस के  लिए प्रभावी होगा  संपादक unn news