Sunday, 21 April 2013


महिलाओं की सुरक्षा व  कठोर कार्रवाई हो: यूनिसेफ

unicefदिल्ली में पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की कड़ी निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने देश में महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए ‘कठोर एवं त्वरित कार्रवाई’ का आह्वान किया है.
यूनिसेफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली में पिछले दिनों बलात्कार की जिस घटना में पांच वर्षीय बच्ची अपनी जिंदगी से जूझ रही है, वह दिखाती है कि भारत में महिलाओं और लड़कियों को गलियों, स्कूलों, कार्यस्थलों और घर में सुरक्षित महसूस कराने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है.’
यूनिसेफ इंडिया ने कहा, ‘बच्ची अपनी जिंदगी से जूझ रही है, ऐसे में यूनिसेफ बच्ची के परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता है और उम्मीद करता है कि वह जल्द ठीक हो जाए.’
हाल में जारी किये गए आंकड़ों का जिक्र करते हुए यूनिसेफ ने कहा, ‘आंकड़ें रूपी उन्हीं सूत्रों से पता चलता है कि तीन बलात्कार पीड़ितों में से एक बच्ची है.’
आंकड़े के अनुसार वर्ष 2011 में भारत में बच्चों के खिलाफ 30 हजार से अधिक अपराध हुए.
इसने कहा, ‘नवजात सहित 7200 से अधिक बच्चों से प्रति वर्ष बलात्कार होते हैं. यूनिसेफ के अनुसार कई मामलों की रिपोर्ट नहीं होती और ऐसे मामलों पर ध्यान नहीं दिया जाता. बिह्र्खोज्खाबर ’

No comments:

Post a Comment